फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने कहा, नए एलपीजी कनेक्शन पर नहीं लगेगी रोक

Fri, 28 Sep 2012 03:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने नए एलपीजी कनेक्शन पर रोक लगाने संबधी खबरों से इनकार किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, ' एलपीजी कनेक्शन के आवंटन पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।' 'नो योर कस्टमर' की औपचारिकाताएं पूरी करने के बाद सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं।' बयान में कहा गया है कि एक ही उपभोक्ता कई कंपनियों में गैस कनेक्शन न ले पाएं, इसे सुनिश्चित करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आज दिन में खबर आई थी कि तेल कंपनियों ने नए एलपीजी कनेक्शन देने पर रोक लगा दी है। उन्होंने यह रोक अनिश्चित काल के लिए लगाई है। बताया जा रहा था कि इंडियन ऑयल ने इस संबंध में एक इंटर्नल सर्कुलर भी जारी किया है और भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी ऐसा ही कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें