रक्षा बंधन पर भाई अपनी बहनों को दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा का उपहार दें, इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सुरक्षा बंधन योजना शुरू की है।
इसके योजना के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का बुके बनाया गया है। इसका लाभ 30 सितंबर 2015 तक लिया जा सकेगा।
वित्त मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक साल में 12 रुपये प्रीमियम दे कर दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और सालाना 330 रुपये के प्रीमियम वाली दो लाख रुपये का जीवन बीमा-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना- की अवधि को 30 सितंबर 2015 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
यही नहीं, रक्षा बंधन के अवसर पर भाई अपनी बहनों को उपहार के रूप में ये योजनाएं उपहार स्वरूप दें, इसके लिए एक बुके शुरू किया है