फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाएं होगी खूब सस्ती, मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्वरक और रसायन मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि वह दवा निर्माताओं से बात कर आवश्यक दवाइयों की कीमत में 25 से 40 फीसदी तक की कमी लाने की कोशिश करेंगे। अपने मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद कुमार ने कहा कि सरकार आवश्यक दवाइयों की कीमत में 25 से 40 फीसदी तक की कमी लाने पर काम कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं होंगी सस्ती

जहां तक बहुराष्ट्रीय कंपनियों की ब्रांडेड दवाइयों की बात है तो हम उन सभी से बात करेंगे और जरूरी दवाइयों की कीमत कम करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के स्वास्थ्य के लिए दवा उद्योग बहुत महत्वपूर्ण है। हमारा मुख्य मकसद सभी जरूरी दवाइयां उचित दामों पर उपलब्ध करवाना है।

पिछले साल सरकार ने नई दवा नीति बनाई थी जिसमें 348 तरह के फॉर्मुलेशन से बनी दवाइयों को जरूरी दवाइयों की राष्ट्रीय सूची में डाला गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें