फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए

Thu, 02 Jan 2014 04:39 PM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी-2014 में मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए) में 10 फीसदी की वृद्धि की संभावना और प्रबल हो गई है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ तो 10 फीसदी बढ़ोतरी को पक्का मानकर चल रहे हैं। उनका कहना है कि नवंबर का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी होने के बाद दस फीसदी की बढ़ोतरी तय हो गई है। हालांकि इसे अंतिम रूप से पक्का तभी माना जाएगा, जब दिसंबर माह का सूचकांक जारी हो जाएगा।

कर्मचारियों को वर्तमान में 90 फीसदी डीए मिल रहा है। नवंबर तक जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर गणना करते हुए विशेषज्ञों ने आकलन लगाया है कि जनवरी-1014 से कर्मचारियों को कम से कम 100 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


यानी डीए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक अक्तूबर माह का सूचकांक जारी होने के बाद अमूमन नवंबर माह का सूचकांक स्थिर रहता है। लेकिन वर्ष 2013 में नवंबर में जारी सूचकांक सीधे दो अंक उछला। अक्तूबर का सूचकांक 241 और नवंबर का 243 अंक है।

वर्षों से डीए वृद्धि का सटीक आकलन कर रहे सिविल एकाउंट्स ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी का कहना है कि दिसंबर के सूचकांक में अगर तीन अंकों की वृद्धि होती है तो डीए 10 के बजाय 11 फीसदी बढ़ जाएगा। लेकिन इसकी उम्मीद कम है।
विज्ञापन


अमूमन दिसंबर माह का सूचकांक दो से तीन अंक गिरता है या स्थिर रहता है। उनके अनुसार यदि दिसंबर का सूचकांक 12 अंक नीचे जाता है तो डीए में दस के बजाय नौ फीसदी की वृद्धि होगी, जिसकी उम्मीद बिल्कुल नहीं है। पूर्व के रिकार्ड देखें तो सूचकांक इतने अंक नीचे कभी नहीं गया। ऐसे में डीए में कम से कम दस फीसदी की बढ़ोतरी को पक्का माना जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें