सर्च इंजन चलाने वाली कंपनी गूगल ने ग्लोबल स्तर पर टेक्नॉलजी के क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख डॉलर (करीब छह करोड़ रुपये) की राशि देने की घोषणा की है। इसके तहत गूगल टेक्नॉलजी क्षेत्र में नया कारोबार (स्टार्टअप) शुरू करने वाली 40 कंपनियों को राशि देगी। इसमें नास्कॉम के तहोत शुरू होने वाले 10 हजार नए प्रोजेक्ट और भारत के जागृति यात्रा जैसे प्रोजेक्ट को भी आर्थिक सहायता मिलेगी।
गूगल यह राशि अपने 40-फारवर्ड कार्यक्रम के तहत महिला कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदान करेगी। कंपनी का कहना है कि अपनी इस पहल के जरिए वह महिलाओं के लिए टेक्नॉलजी सेक्टर में आगे बढ़ने की राह आसान बनाना चाहती है। इस कार्यक्रम के तहत भारत सहित दुनिया के कई देशों में महिलाओं द्वारा संचालित कुछ खास परियोजनाओं को चुनकर राशि मुहैया कराई जाएगी।