फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना हुआ महंगा, चांदी हुई सस्ती

Thu, 09 Jan 2014 05:17 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरूवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी आ गई है। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


खुदरा और थोक मांग बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 80 रुपये की रिकवरी देखने को मिली।

हालांकि चांदी में गिरावट बनी रही। सोने के भाव 30,080 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे। औद्योगिक खासकर सिक्का निमार्ताओं की तरफ से मांग कम रहने से चांदी 300 रुपये लुढ़क कर 44,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन

 
कारोबारियों का कहना है कि वैवाहिक सीजन की मांग सुनिश्चित करने के लिए थोक और खुदरा दोनों ही बाजारों में सोने की मांग तेज रही, जिसके चलते भाव में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, आठग्रामी गिन्नी पर कोई असर नहीं देखा गया और भाव 25,000 रुपये प्रति पर टिके रहे।
विज्ञापन


चांदी सिक्कों में भी स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली 85,000 और बिकवाली 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें