फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब और ईरान में तनाव बढ़ने से चमका सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब और ईरान में तनाव बढ़ने से दुनिया भर में सोने की मांग में तेजी आ गई और इसके भाव बढ़ रहे हैं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 195 रुपये बढ़कर 25,615 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया जबकि चांदी 325 रुपये बढ़कर 33,625 रुपये प्रति किलो के स्तर पर चली गई।
विज्ञापन


चांदी में तेजी के कारण औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी के साथ सिक्कों की मांग में तेजी बतायी जा रही है। विश्व में कहीं भी तनाव बढ़ने से निवेशक सुरक्षित निवेश यानी सोने की तरफ लपकते हैं।

सिंगापुर में सोना 0.9 फीसदी बढ़कर 1,070.27 डॉलर प्रति औंस हो गया। स्थानीय बाजार में ज्वेलरों ने निचले स्तर पर खरीदारी में रुचि दिखाई। आठग्राम वाली सोने की गिन्नी की कीमत 22,200 पर पहले के स्तर पर रही। चांदी के सिक्के का सैकड़ा बिकवाल भाव भी 48 हजार के पिछले स्तर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें