लगातार दो दिन की गिरावट के बाद सोने ने एक बार फिर से बढ़त का रुख किया है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 275 रुपये के उछाल के साथ 26,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही चांदी भी 1,000 की छलांग लगाकर 35,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची।
कारोबारियों के मुताबिक सोने की कीमतों में तेजी की वजह वैवाहिक सीजन की मांग शुरू के चलते खरीद होना रहा। सोने और चांदी में तेजी का असर इनके सिक्कों पर भी देखने को मिला।
सोने की अठग्रामी गिन्नी का भाव 100 की बढ़त के साथ 22,200 रुपये पर पहुंच गया। चांदी सिक्के में भी 1,000 रुपये का उछाल रहा और लिवाली भाव 50,000 रुपये व बिकवाली भाव 51,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।
विदेशी बाजारों में भी सोने में तेजी का रुख देखने को मिला। सिंगापुर में सोने का भाव 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,121.34 डॉलर प्रति औंस पर रहा।