फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

Fri, 17 Apr 2015 08:12 PM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल बाजार में जारी नरमी के रुख और घरेलू स्तर पर ज्वेलर्स की मांग में सुस्ती से सोने-चांदी में गिरावट का रुख बना हुआ है।
विज्ञापन


दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 90 रुपये की गिरावट के साथ 26,990 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई। औद्योगिक मांग घटने और सिक्का निर्माताओं की खरीद के अभाव में चांदी भी 100 रुपये गिरकर 36,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही।

दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट का असर हालांकि इनके सिक्कों पर नहीं पड़ा। सोने की अठग्रामी गिन्नी 23,700 रुपये के भाव पर बनी रही। चांदी सिक्के के भाव भी लिवाली 56,000 और बिकवाली 57,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर टिके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी बाजारों की बात करें तो, सिंगापुर में सोना 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 1,197.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 16.27 डॉलर प्रति औंस पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें