वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना 250 रुपये लुढ़क कर 26,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक ईकाइयों की ओर से खरीदारी के मोर्चे पर समर्थन न मिलने से चांदी की कीमत भी 650 रुपये गिर कर 39,350 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई।
कारोबारियों ने सोने की कीमत में तेज गिरावट के लिए वैश्विक संकेतों को जिम्मेदार बताया है। वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और सोने की मांग कमजोर होने से सोने की कीमत आठ माह के न्यूनतम स्तर पर आ गई है। दिल्ली में सोने की कीमतें पिछले दो दिनों के दौरान 360 रुपये बढ़ी थीं।
गिन्नी भी खरीदारी की सीमित गतिविधियों की वजह से 24,200 रुपये प्रति पीस आठ ग्राम के बुधवार के स्तर पर बना रहा। सोने का सिक्का खरीदारी के लिए प्रति 100 पीस 69,000 रुपये और बिक्री के लिए 70,000 रुपये के पुराने स्तर पर बना रहा।