फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी खरीदारी से सोने-चांदी में लौटी तेजी

Tue, 21 Oct 2014 08:55 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी खरीदारी और विदेशी बाजारों में मजबूती के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी लौटी। घरेलू बाजार में सोने के भाव 75 रुपये उछलकर 27,775 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। वहीं, औद्योगिक मांग के बल पर चांदी 225 रुपये सुधरकर 38,850 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी मांग के अलावा विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती के चलते घरेलू बाजार में बढ़त का रुख है। लंदन में सोने के भाव 0.3 फीसदी बढ़कर 1,241.36 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए।

घरेलू बाजार में सीमित कारोबार के कारण सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,300 रुपये प्रति पर स्थिर रही। हालांकि, चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये की तेजी रही। चांदी सिक्का लिवाली 69,000 और बिकवाली 70,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें