फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकी के अभाव में नरम पड़े सोना-चांदी

Sat, 22 Sep 2012 01:39 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बावजूद स्थानीय मांग के अभाव में दिल्ली सराफा बाजार में सोना 200  रुपये प्रति दस ग्राम सुस्त पड़ा। चांदी 400 रुपये प्रति किलो नरम पड़ गई।
विज्ञापन


मल्टी ब्रांड खुदरा कारोबार में एफडीआई के फैसले के विरोध में आयोजित देशव्यापी बंद के कारण बृहस्पतिवार को स्थानीय सराफा बाजार में कारोबार नहीं हो सका था। शुक्रवार को भी बाजार की रफ्तार ढीली रही। सोना स्टैंडर्ड 32,300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया, जबकि चांदी 61,600 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई।

कारोबारियों के मुताबिक स्थानीय स्तर पर मांग नहीं होने से कीमती धातुओं के दाम पर दबाव पड़ रहा है। हालांकि करीब 90 फीसदी सोने के विदेशों से ही मंगाए जाने के कारण काफी हद तक थोक भाव विदेशी बाजार के रुख से ही तय हो रहे हैं। वैसे कारोबारी त्योहारी सीजन में फुटकर खरीद बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि विदेशी बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव बढ़त पर रहे।
विज्ञापन


दरअसल पिछले कुछ दिनों में अमेरिका और जापान के केंद्रीय बैंकों द्वारा बड़ी मात्रा में पूंजी लगाने की घोषणा से बाजार में उत्साह देखा जा रहा है। विश्लेषकों को उम्मीद है कि मुद्रा तरलता बढ़ने से कीमती धातुओं की मांग भी बढे़गी। लंदन में कारोबार के दौरान सोना 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,773.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी भी 0.6 प्रतिशत चढ़कर 34.78 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई। मई के बाद ग्लोबल बाजार में सोने के दाम 17 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ चुके हैं।

इधर ग्लोबल बढ़त के विपरीत खरीदरों की कमी से जूझ रहे स्थानीय सराफा बाजार में सोना 200 रुपये की गिरावट के साथ 32,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी दिवस यह 32,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा था। सोने की गिन्नी भी 50 रुपये गिरकर 25,450 रुपये प्रति पर आ गई। चांदी की कीमत भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 61,600 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खिसक गई, जबकि पिछले कारोबारी दिवस यह 62,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी।

चांदी के सिक्कों की लिवाली और बिकवाली के भाव भी 1000-1000 रुपये की गिरावट के साथ 77000-78000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए। सराफा कारोबारियों के मुताबिक बाजार में इस समय खुदरा ग्राहकी की कमी है, लेकिन त्योहारी सीजन के करीब आने से थोक खरीद की मांग निकलने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में हालात बेहतर हो सकते हैं। स्थानीय सराफा बाजार में कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें