घरेलू स्तर पर खरीद न होने और विदेशी बाजारों में नरमी के रुख के चलते घरेलू सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही।
दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 85 रुपये गिरकर 27,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 37,200 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
हालांकि दोनों ही धातुओं के सिक्कों में स्थिरता देखने को मिली। सोने की अठग्रामी गिन्नी 23,700 रुपये पर टिकी रही, जबकि चांदी सिक्के के भाव लिवाली 60,000 और बिकवाली 61,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।