फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये की मजबूती से फिसला सराफा

Mon, 25 Mar 2013 10:57 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों में तेजी और स्थानीय स्तर पर रुपये के मजबूत होने के बीच घरेलू सराफा बाजार में सोना 130 रुपये गिरकर 30,125 रुपये प्रति दस रह गया। चांदी 15 रुपये उतरकर 54,400 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। कारोबार के दौरान सोने के भाव 1,607.96 डॉलर प्रति औंस पर रहे। इससे पहले यह 1,602.89 डॉलर प्रति औंस तक गिर गए थे। अमेरिका सोना वायदा 1,607.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि साइप्रस के राहत पैकेज पर सहमति बनने से निवेशकों ने शेयर बाजारों की ओर रुख किया है। इससे सोने में निवेश में कमी आई है। एशियाई बाजारों में भी मांग में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन


साइप्रस के वित्तीय संकट से निपटने के लिए 10 अरब यूरो के राहत पैकेज पर सहमति बनी है। चांदी का अंतरराष्ट्रीय बाजार तेजी में रहा। कारोबार के दौरान चांदी 28.77 डॉलर प्रति औंस पर रही।

स्थानीय स्तर सराफा बाजार में मांग नहीं है। कारोबार के दौरान सोना 130 रुपये घटकर 30,125 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी 15 रुपये गिरकर 54,400 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए।
विज्ञापन


चांदी सिक्का लिवाली 82,000 और बिकवाली 83,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। सोने की गिन्नी के भाव 25,300 रुपये प्रति पर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें