फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना 28 हजार के पार, पांच हफ्ते के शिखर पर

Thu, 06 Jun 2013 06:18 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने के सरकार के फैसले से घरेलू सराफा बाजार में थोक कारोबारियों ने जोरदार खरीदारी की।
विज्ञापन


इसकी बदौलत सोने के भाव 430 रुपये का बड़ा उछाल लेकर 28 हजार के पार 28,090 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।

सोने का यह पांच सप्ताह का उच्चतम स्तर रहा। हालांकि, चांदी में सेंटीमेंट नरम रहा और यह 60 रुपये गिरकर 44,540 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके चालू खाता घाटा को कम करने के लिए सरकार ने सोने के आयात पर शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया। सरकार के इस फैसले से कारोबारियों द्वारा खरीदारी में तेजी आई।

वहीं, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने भारत में दूसरी तिमाही के दौरान सोने का रिकॉर्ड आयात होने का अनुमान जताया है। विदेशी बाजारों में सोने के भाव डॉलर के मजबूत होने और निवेशकों का रुझान शेयर से बुलियन की ओर होने से बढ़त की ओर रहे। न्यूयार्क में सोना 0.19 फीसदी ऊपर 1,402.70 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जियोजीत कॉमट्रेड के पूर्णकालीक निदेशक सीपी कृष्णन का कहना है कि सोने पर आयात शुल्क में हुए संशोधन का तत्काल असर इसकी मांग में कमी के रूप में सामने आएगा। सोने को लेकर अटकलों का बाजार थमेगा। यानी, अब सोना एक निवेश विकल्प के रूप में आगे आकर्षक नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्व बाजार में सोने के भाव 2014 तक 1,500 रुपये प्रति औंस तक पहुंच सकते हैं।

घरेलू सराफा बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 430 रुपये की तेजी रही और भाव क्रमश: 28,090 रुपये और 27,890 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए। गत 29 अप्रैल के बाद यह सोने का उच्च स्तर है। सोने की आठग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये बढ़कर 24,200 रुपये प्रति हो गई।
विज्ञापन


हालांकि, चांदी हाजिर 60 रुपये नरम पड़कर 44,540 रुपये प्रति किलो पर रही। साप्ताहिक आपूर्ति चांदी 10 रुपये गिरकर 43,970 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। चांदी सिक्कों में 2,000 रुपये की तेजी और और सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें