फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना फिर 28 हजार के पार, चांदी में भी तेजी

Wed, 18 Jun 2014 05:59 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा बाजार में खरीदारी तेज रहने से सोने-चांदी की कीमतों में रिकवरी हुई। सोने के भाव 150 रुपये मजबूत होकर एक बार फिर 28 हजार के पार 28,050 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।
विज्ञापन


औद्योगिक मांग रहने से चांदी भी 300 रुपये बढ़कर 42,900 रुपये प्रति किलो हो गई।

सराफे में रिकवरी का असर सिक्कों के भाव पर नहीं देखा गया। सोने के सिक्के के भाव 24,600 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहे। जबकि, चांदी सिक्का लिवाली 77,000 और बिकवाली 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

सराफा कारोबारियों का कहना है कि रुपये में गिरावट से आयात महंगा हुआ है। इसके अलावा, बाजार में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ज्वेलर्स ने खरीदारी तेज की, जिसका असर सोने के भाव पर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में नरमी रही। सिंगापुर में सोने के भाव 0.35 फीसदी नीचे 1,267.20 डॉलर प्रति औंस दर्ज किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें