फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी बढ़ने से सोना मजबूत, 120 रुपये उछला

Mon, 06 May 2013 08:03 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच स्थानीय बाजार में शादी-ब्याह की मांग आने से सोने-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई।
विज्ञापन


घरेलू सराफा बाजार में सोना 120 रुपये बढ़कर 27,870 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी 200 रुपये मजबूत होकर 46,200 रुपये प्रति किलो हो गई।

कारोबारियों का कहना है कि आने वाले वैवाहिक सीजन के लिए स्टाकिस्टों द्वारा खरीदारी से सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भौतिक खरीदारी और निवेशकों द्वारा निवेश बढ़ाए जाने से सोना मजबूत हुआ और भाव 15 अप्रैल के बाद के शीर्ष स्तर पर पहुंच गए। सिंगापुर में सोना 0.6 फीसदी मजबूत होकर 1,479.08 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, चांदी 1.4 फीसदी ऊपर 24.45 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 120 रुपये की बढ़त आई और भाव क्रमश: 27,870 रुपये और 27,670 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। आठ ग्राम की गिन्नी 200 रुपये बढ़कर 24,200 रुपये प्रति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी हाजिर 200 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 46,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी सिक्के के भाव लिवाली 75,000 और बिकवाली 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें