फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने ने लगाई छलांग, चांदी भी मजबूत

Sat, 04 May 2013 12:29 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल स्तर पर कीमती धातुओं में तेजी के कारण दिल्ली सराफा बाजार में आज सोना 255 रुपये चढ़कर 27,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा, जबकि चांदी 900 रुपये उछल कर 46,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।
विज्ञापन


सिंगापुर से मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कारोबार के दौरान सोना 8.32 डॉलर की बढ़त के साथ 1,474.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिका में सोना वायदा 6.90 डॉलर बढकर 1,474.50 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। चांदी 1.01 प्रतिशत चढ़कर 24.03 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई।

घरेलू बाजार में चांदी सिक्के के भाव हजार रुपये की बढ़त के साथ लिवाली 76,000 व बिकवाली 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए। गिन्नी के दाम 100 रुपये बढ़कर 24,100 पए प्रति आठ ग्राम हो गए।
विज्ञापन


बाजार जानकारों का कहना है कि यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए राहत पैकेज जारी रखने के फैसले से कीमती धातुओं में उछाल आया है।

हालांकि निवेशक अब भी ऊहापोह में हैं कि मांग में तेजी से सोने की कीमत कितनी ऊपर जएगी। सराफा कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में गिरावट के कारण मांग बढ़ी है। देश में शादियों का मौसम चल रहा है, जिससे ग्राहकी आ रही है और पूछ-परख देखी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें