फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो 26,000 से भी नीचे जाएगा सोना!

विज्ञापन
विज्ञापन
सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है कि इस साल सोने का रेट 25.500 हजार रुपए प्रति तोला तक पहुंच सकता है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में मंदी की आशंका के तहत घरेलू बाजार में हो रही गिरावट के चलते इस साल सोने के दाम 25.500 रुपए प्रति दस ग्राम तक गिर सकते हैं।
विज्ञापन


इस समय भारत के घरेलू बाजार में सोने का रेट 29,500- 30,000 के बीच चल रहा है। हालांकि ये खबर बाजार के लिहाज से अच्छी नहीं लेकिन छोटे मोटे स्तर पर सोने के जेवरात बनवाने वालों के लिए ये खबर वाकई अच्छी है।

जानिए क्यों गिरेंगे सोने के दाम

रेटिंग एजेंसी इंडियन रेटिंग्स ऐंड रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अन्तरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी से घट बढ़ हो रही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वित्त वर्ष 2015 में सोन की कीमत 1,150-1,250  डॉलर प्रति औंस पर पहुंचने के आसार है।

हालांकि अभी अन्तराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1,500 डॉलर प्रति औंस है।' सोने के रेट गिरने की वजह यही है कि सोने के दाम को रेटिंग देने वाली अन्तरराष्ट्रीय गोल्ड रेट एजेंसी ने इस वित्त वर्ष के लिए सोने की कीमत को नेगेटिव आउटलुक दिया है।

विज्ञापन

जानिए कल के भाव

सोने के घरेलू बाजार में इस समय कीमतों में मंदी का असर चल रहा है। कल 99.9 और 99.5 शुद्ध सोने के दाम 350 रुपये की गिरावट के साथ 30,400 रुपये और 30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। हालांकि सोने की गिन्नी का भाव पहले के स्तर पर ही यानी 25,100 रुपया प्रति आठ ग्राम पर ही बंद हुआ।

घरेलू बजार में कल चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी का कल का भाव 800 रुपये की गिरावट के साथ 42,000 रुपये प्रति किलो था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें