फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरों की मांग से बढ़ी सोने की चमक

Thu, 14 Jan 2016 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों तक लगातार गिरावट के बाद सोने की चमक और बढ़ गयी है। इसमें 190 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल देखा गया है।
विज्ञापन


नए सिरे से ज्वेलरों की खरीदारी बढ़ने से सोने में तेजी आई और यह 190 रुपये बढ़कर 26,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

औद्योगिक और सिक्कों की मांग बढ़ने से चांदी भी तेज रही और यह 625 रुपये बढ़कर 34,025 रुपये प्रति किलो हो गई। कारोबारियों के अनुसार शेयर बाजार में कमजोरी से वैश्विक स्तर पर सोने में निवेश की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन


अंदाजा यह भी लगाया जा रहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार मंद होगी जिससे सोने में खरीदारी बढ़ी। सिंगापुर में सोना 0,2 फीसदी बढ़कर 1,095.39 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें