वैश्विक रुझानों में कमजोरी के बीच स्थानीय स्तर पर स्टाकिस्टों की बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोना 100 रुपये लुढ़ककर 30,625 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी के भाव 100 रुपये मजबूत होकर 57,100 रुपये प्रति किलो हो गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट रही। सिंगापुर में सोने के भाव 0.3 फीसदी गिरकर 1,630.60 डॉलर प्रति औंस रह गए। घरेलू स्तर पर सोने-चांदी के सिक्कों में भी गिरावट देखी गई। सोना सिक्के के भाव 50 रुपये घटकर 25,250 रुपये प्रति पर आ गए। जबकि, चांदी सिक्का के भाव 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा गिर गए। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किया गया।