फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्त खरीदारी ने थामी सोने की गिरावट

Sat, 20 Apr 2013 09:34 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ता सोना खरीदने के लिए मची होड़ से सोने की चमक लौटने लगी है। शनिवार को दिल्ली हाजिर बाजार में सोना 500 रुपये के उछाल के साथ 27,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया।
विज्ञापन


खुदरा बाजार में सोने के गहनों और सिक्कों की जबरदस्त मांग ने वैश्विक निवेशकों की बिकवाली को बेअसर करते हुए सोने की चमक बढ़ा दी है। वहीं, चांदी में नरमी का रुख बना हुआ है।

चांदी 100 रुपये टूटकर 45,300 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले दो दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1.4 फीसदी चढ़कर 1412 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


हाल में आई भारी गिरावट के बाद सोने के 25 हजार से नीचे आने कयास लगाए जाने लगे थे, लेकिन दुनिया भर में खुदरा खरीद बढ़ने सोने को मजबूती मिली है।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय और वायदा बाजार में भी सोने में तेजी का रुख है, जिसके बाद स्थानीय बाजार में भी सोना मजबूत हुआ है।

शनिवार को एमसीएक्स के वायदा बाजार में सोना 254 रुपये की बढ़त के साथ 26,058 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जबकि चांदी 507 रुपये की तेजी से साथ 43,431 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

सोने में आई इस तेजी के पीछे वायदा बाजार में बढ़ी खरीद को वजह माना जा रहा है। गत मंगलवार को 19 महीने के न्यूनतम स्तर तक गिरने के बाद बैंक ऑफ अमेरिका ने सोने के 1200 डॉलर प्रति औंस तक गिरने की आशंका जाहिर की थी।

दिल्ली में मुंबई से 715 रुपये महंगा सोना
सोने की गिरावट भले ही थमती दिख रही है, लेकिन अभी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को दिल्लीहाजिर बाजार में सोने का भाव 27,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था जबकि मुंबई में यह 26,395 रुपये रहा।

कोलकाता में सोने का भाव 27,385 रुपये रहा। आमतौर पर दिल्ली और मुंबई के भाव में 100-200 रुपये का अंतर रहता है। माना जा रहा है कि स्थानीय बाजारों में मांग बढ़ने से यह अंतर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें