फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के मारी उछाल, जानिए आज का भाव

Thu, 11 Dec 2014 09:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच सीजनल मांग बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 650 रुपये उछलकर 27,470 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी भी 1,600 रुपये बढ़कर 38,400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विज्ञापन


डॉलर की तुलना में रुपये की वैल्यू घटने और चालू वैवाहिक सीजन के चलते ज्वेलर्स एवं रिटेलरों द्वारा खरीदारी बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने-चांदी में उछाल आया। रुपया सस्ता होने से सोने का आयात महंगा हुआ। इसका दबाव भी कीमतों पर देखा गया।

घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 100 रुपये ऊपर 23,800 रुपये प्रति पर बोले गए। चांदी सिक्के के भाव 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा बढ़ गए।

सिक्का लिवाली 63,000 और बिकवाली 64,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए। उधर, न्यूयार्क में सोने के भाव 28 डॉलर मजबूत होकर छह सप्ताह के टॉप 1,238.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। चांदी भी 5.2 फीसदी ऊपर 17.42 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें