फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने के निचले स्तर पर सोना, भारी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक द्वारा सोना आयात के नियमों में ढील दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। घरेलू सराफा बाजार में सोना 800 रुपये सस्ता होकर 28,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
विज्ञापन


यह सोने का नौ माह का निचला स्तर है। इसके अलावा, मांग में नरमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्ती का भी असर इसके भाव पर हुआ। वहीं, चांदी भी 50 रुपये उतरकर 41,650 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

सराफा बाजार के कारोबारियों कहना है कि रिजर्व बैंक द्वारा सोना आयात के नियमों में ढील देकर ट्रेडिंग हाउसों को आयात की अनुमति दिए जाने का असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर हुआ।
विज्ञापन

20 फीसदी सोना करना होगा निर्यात

कारोबारियों के मुताबिक रिजर्व बैंक के इस कदम से सोने की आपूर्ति बढ़ने और बाजार में कीमतें नीचे आने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक ने पिछले साल जुलाई में चालू खाता घाटे पर अंकुश लगाने के मद्देनजर सोने के आयात पर कई तरह पाबंदियां लगा दी थीं।

रिजर्व बैंक ने सोने के आयात को निर्यात के साथ जोड़कर 20:80 का फार्मूला दिया था। इसके तहत आयातित सोने का 20 फीसदी निर्यात करना अनिवार्य है। यह सुविधा केवल बैंकों के लिए उपलब्ध थी।

विज्ञापन

चांदी 40,000 रुपए के स्तर पर

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने के भाव 0.19 फीसदी घटकर 1,291.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। दूसरी ओर, घरेलू बाजार में सोने के भाव में आई गिरावट का असर सिक्के के दाम पर हुआ।

सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये नीचे 24,800 रुपये प्रति पर आ गई। हालांकि, चांदी सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

चांदी सिक्का लिवाली भाव 79,000 और बिकवाली भाव 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा के भाव भी 210 रुपये नीचे 40,990 रुपये प्रति किलो पर बोले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें