फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 25,500 रुपये तक लुढ़केगा सोना

Mon, 22 Apr 2013 08:30 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोने की कीमतों के वर्तमान स्तर पर बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ हफ्तों तक सोना 25,500 से 26,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना रहेगा।

एंजेल ब्रोकिंग एसोसिएट के डायरेक्टर (कमोडिटीज एंड करेंसी) नवीन माथुर ने कहा कि शनिवार को सोने की कीमत में पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद कुछ रिकवरी हुई है।
विज्ञापन


इस बहुमूल्य धातु के 25,500 से 26,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में बने रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में तेजी के लिए कुछ वक्त लगेगा।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1340 से 1410 डॉलर प्रति औंस तक बना रह सकता है। शनिवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमत 25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही जबकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में यह 1380 डॉलर प्रति औंस रहा।
विज्ञापन


कुछ इसी तरह की राय कॉमट्रेंड्ज रिसर्च डायरेक्टर घनसेकर थियागराजन ने कहा कि जब तक अमेरिकी डॉलर मजबूत नहीं होता है तब तक सोना इसी स्तर पर बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि सोने की कीमत 25,500 रुपये से नीचे नहीं आएंगी। हालांकि साथ ही उन्होंने कहा कि सोना 28,000 रुपये से भी ऊपर नहीं जाएगा।

बांबे बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित कंबोज ने भी कहा कि आने वाले हफ्तों में सोने की कीमत 26,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रहने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें