फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

Thu, 22 Nov 2012 07:09 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल मजबूती और देश में वैवाहिक सीजन के चलते खरीदारी से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया। स्थानीय बाजार में सोना 50 रुपये चढ़कर 32,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी के भाव 250 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 62,250 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए।
विज्ञापन


यूरो मुद्रा के संकट को दूर करने की दिशा में क्षेत्रीय नेताओं की बैठक के मद्देनजर और विदेशी बाजारों की मजबूत स्थिति के चलते ग्लोबल बाजार में सराफा में मजबूती देखी गई। ग्लोबल बाजार में सोने के भाव 1,732.65 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 33.45 डॉलर प्रति औंस रहे।

स्थानीय सराफा कारोबार में सोने की गिन्नी के भाव 25,550 रुपये प्रति पर स्थिर रहे। जबकि चांदी सिक्का में 1,000 रुपये की तेजी आई। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए। कारोबारियों का कहना है कि आगामी वैवाहिक सीजन के चलते दोनों धातुओं में बढ़ोतरी का रख रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें