फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल पाइपलाइन के लिए UP में मिलेगा सिंगल विंडो क्लियरेंस

Wed, 10 Dec 2014 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गेल इंडिया लिमिटेड के करीब २०५० किलोमीटर लंबे जगदीशपुर-फूलपुर-हल्दिया पाइपलाइन के निर्माण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करने पर सहमति प्रदान कर दी है। यह कमेटी इस पाइपलाइन के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सुविधा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


गेल इंडिया लिमिटेड के मुताबिक कंपनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष एक प्रजेंटेशन पेश कर बताया था कि इस पाइपलाइन के शीघ्र पूरा होने से कैसे प्रदेश के विकास को पंख लग जाएंगे। इस दौरान बताया गया था कि इसके शुरू होने से गोरखपुर के बंद पड़े उर्वरक कारखाने को भी चालू किया जा सकेगा साथ ही वाराणसी, इलाहाबाद, आजमगढ़, गोरखपुर आदि जैसे शहरों में भी सिटी गैस सर्विस शुरू की जा सकेगी।

सिटी गैस सर्विस शुरू होने से जहां मोटर वाहनों को सस्ती सीएनजी मिल सकेगी वहीं घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने तय किया है कि इस पाइपलाइन के लिए बनने वाली उच्च स्तरीय कमेटी में उन सभी विभाग के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा जो इससे संबंधित होंगे। इससे पाइपलाइन को सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम की सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--शिशिर चौरसिया--

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें