फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल पर आपको मिल सकती है एक और अच्छी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और ज्यादा कटौती की जा सकती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट इसकी प्रमुख वजह है।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की कीमत 01 दिसंबर को 67.72 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के आंकड़ों के अनुसार भारतीय बॉस्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 1 दिसंबर को घटकर 67.72 डॉलर प्रति बैरल रही। पिछले महीने 28 नवंबर, 2014 को यह कीमत 70.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी।

भारत को एक बैरल कच्चे तेल के लिए जहां 28 नवंबर को 4355.87 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। वहीं 1 दिसंबर को एक बैरल के लिए 4208.15 रुपए प्रति बैरल का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


1 दिसंबर, 2014 को 1 डॉलर की तुलना में रुपया 62.14 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं 28 नवंबर, 2011 को इसका स्तर 61.97 के स्तर पर था।
विज्ञापन

रविवार को घटे है पेट्रोल-डीजल के दाम

रविवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में एक बार फिर से कटौती कर दी गई थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत कम होने के चलते बाजार में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ था। रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 91 पैसे और डीजल की कीमतों में 84 पैसे की कमी की गई थी।

पिछले पखवाड़े इंडियन बास्केट क्रूड की कीमत 72 डॉलर के स्तर पर पहुंच चुकी है। इस समय घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के जो खुदरा मूल्य है, वह अक्टूबर के इंडियन बास्केट क्रूड आयल की औसत कीमतों पर तय किया गया है।

अक्टूबर 2014 में यह 86.83 डॉलर प्रति बैरल था। इस महीने में कच्चे तेल के दाम और गिरे हैं और 28 नवंबर को यह गिर कर 72 डॉलर पर आ गया है।

इससे पहले देखें तो सितंबर 2014 में इंडियन बास्केट क्रूड की औसत कीमत 96.96 डॉलर प्रति बैरल थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें