फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में सुधार की उम्मीद पर निखरे विदेशी बाजार

Mon, 19 Nov 2012 10:02 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में आर्थिक सुस्ती दूर करने के उपायों की राह खुलने की आस में दुनिया भर में शेयर और कमोडिटी बाजारों में बढ़त का रुख देखा गया। अमेरिका के आगामी बजट में वित्तीय संकट से उबरने के लिए मजबूत प्रयास किए जाने का भरोसा मिलने से ग्लोबल अर्थव्यवस्था में मजबूती आने की उम्मीद ने शेयर, कमोडिट, मुद्रा और तेल सभी को तेजी का रुख दिखाया।
विज्ञापन


अमेरिका के डाउ जोन्स ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत से यूरोप के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में भी तेजी का का रुख रहा। इससे एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट मजबूती पर रहे। मुद्रा बाजार में यूरो मजबूत होकर 1.2661 डॉलर के भाव पर बंद हुआ। खपत बढ़ने की उम्मीद में कच्चा तेल भी 110 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें