फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सातवें सप्ताह बढ़ोतरी

Fri, 25 Jul 2014 10:04 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में विदेशी मुद्रा के भंडार में लगातार सातवें सप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 18 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में 81 करोड़ 32 लाख डॉलर बढ़कर 317 अरब 85 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। विदेशी मुद्रा का रिकॉर्ड स्तर वर्ष 2011 के अंत में 321 अरब डॉलर का है। आंकड़ों के अनुसार इससे पहले के सप्ताह में यह 64 करोड़ 32 लाख डालर बढ़कर 317 अरब तीन करोड़ डॉलर पर पहुंचा था।

भंडार के प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में आलोच्य सप्ताह के दौरान 82 करोड़ 91 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस मद की राशि 18 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 291 अरब पांच करोड़ डॉलर के बराबर हो गईं। सोना भंडार 20 अरब 63 करोड़ 40 लाख डॉलर पर टिका रहा।
विज्ञापन


विशेष निकासी अधिकार की राशि एक करोड़ 15 लाख डॉलर घटकर चार अरब 45 करोड़ 10 लाख डॉलर रह गई। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित राशि भी 44 लाख डॉलर की गिरावट से एक अरब 71 करोड 20 लाख डॉलर के बराबर रह गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें