आर्थिक सुधारों की समर्थक मोदी सरकार का पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने का असर भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति रेटिंग एजेंसियों के रुझानों पर भी दिखाई दे रहा है।
वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष 2014-15 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 5.5 फीसदी और वित्त वर्ष 2016 के लिए 6.5 फीसदी कर दिया है।
फिच का कहना है कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को मिले स्पष्ट बहुमत से वह आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने में सक्षम है। इसके चलते हमने वित्त वर्ष 2016 के लिए जीडीपी की वृद्धि दर का अनुमान 6 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी और 2015 के लिए वास्तविक विकास दर का अनुमान 5.5 फीसदी कर दिया है।
रेटिंग एजेंसी का कहना है कि सरकार गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली की घोषणाओं से सुधारों को आगे बढ़ाने के मजबूत संकेत मिले हैं।