विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने 14 कंपनियों के कुल 1,528.38 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने छह कंपनियों के निवेश प्रस्तावों को अस्वीकृत भी कर दिया, जबकि सात पर प्रस्तावों पर फैसला टाल दिया गया। इन प्रस्तावों पर 4 जुलाई को हुई बोर्ड की बैठक में विचार किया गया था।
एफआईपीबी द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों में दवा कंपनी लॉरस लैब्स का 600 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव, एकमे सोलर एनर्जी का 275 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, सिंक्लेयर्स होटल्स का 41.52 करोड़ और गोल्डेन एग्री रिसोर्सेज (इंडिया) का 485.9 करोड़ के एफडीआई प्रस्ताव भी शामिल हैं।
इसके अलावा एजिलेंट टेक्नॉलजीस, र्किस्टीन कोमर्मंड मार्गोटिन, एचएलजी इंटरप्राइजेजख् जीस्टेड होटल्स आदि के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है। वेंचुरा इंडिया के प्रस्ताव के मामले में सरकार ने कंपनी से कोर्ट ऑर्डर के साथ एफआईपीबी से दोबारा संपर्क करने को कहा है।
दूसरी ओर केमिन इंडस्ट्रीज साउथ एशिया प्रा.लि., अमेरिका की गेविस फार्मा एलएलसी और फेरेरो इंडिया प्रा. लि. के प्रस्तावों एफआईपीबी से मंजूरी लेने की जरूरत न होने की बात कही गई, जबकि आईएनएक्स म्यूजिक प्रा. लि. ने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया।