फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोडाफोन कर मामले में आरसी लोहाटी बने मध्यस्थ

Wed, 18 Jun 2014 09:27 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने वोडाफोन के साथ 20,000 करोड़ रुपये के कर विवाद मामले में पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरसी लोहाटी को मध्यस्थ नियुक्त किया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरसी लोहाटी को हमारी तरफ से मध्यस्थता के लिए नियुक्त किया गया है। सरकार ने यह फैसला वोडाफोन इंटरनेशनल होल्डिंग्स बी.वी द्वारा मध्यस्थता के लिए नोटिस जारी करने के बाद उठाया है।

यह नोटिस भारत और नीदरलैंड्स के बीच विवाद सुलझाने के लिए द्विपक्षीय निवेश सुरक्षा और संवर्धन समझौते के तहत जारी किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें