प्याज की रोपाई के लिए दिसंबर एवं जनवरी माह का मौसम उचित है। इस समय प्याज की रोपाई करके किसान हजारों रुपये प्रति एकड़ अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। इन दिनों में की गई प्याज की रोपाई से अप्रैल माह में फसल तैयार होकर बाजार में पहुंच जाती है। उक्त विचार गांव मंडकौला में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि अधिकारी मोहम्मद अली खान ने व्यक्त किए।
खान ने दिसंबर व जनवरी में बिजाई की गई प्याज की फसल अप्रैल माह तक बाजार में आ जाती है। जिस समय प्याज की बाजार में अधिक मांग होती है, मांग अधिक होने से भाव भी अच्छा मिल जाता है। प्रति एकड़ में प्याज की फसल 140 से 200 क्विंटल तक की पैदावार हो जाती है। जिसे बेचकर किसान कम खर्च में प्रति एकड़ लाखों रुपये कमा सकते हैं। उन्होंने प्याज की बिजाई से पहले भूमि में देसी खाद व बायो खाद का प्रयोग अवश्य करें, जिससे पैदावार अधिक हो सके।