फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के आरोपों के बाद डीएलएफ के शेयर गिरे

Mon, 08 Oct 2012 03:34 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल द्वारा रॉबर्ट वाड्रा से साथ कथित विवादित डील के आरोपों के बाद डीएलएफ के शेयरों में गिरावट आई है। सोमवार को बीएसई और एनएसई दोनों में डीएलएफ के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर तक डीएलएफ के शेयर करीब 4 फीसदी नीचे चले गए।
विज्ञापन


वहीं, भारतीय शेयर बाजार में दोपहर बाद भी गिरावट का दौर जारी है। दोपहर 3 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 173.25 अंकों की गिरावट के साथ 18,765.21 पर कारोबार कर रहा था। इसी समय एनएसई का निफ्टी 58.55 अंक गिरकर 5,688.40 पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले सुबह 11:30 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 80.38 अंकों की गिरावट के साथ 18,858.08 पर कारोबार कर रहा था। वहीं इसी समय एनएसई का निफ्टी 28.90 अंक गिरकर 5,718.05 पर कारोबार कर रहा था। सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। हालांकि बड़ी कंपनियों के मुकाबले छोटी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें