फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम घंटे में लिवाली से बाजार को मिला सहारा

Wed, 19 Jun 2013 08:11 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल बाजारों में निवेशकों के असमंजस भरे रुख के दबाव के बाद कारोबार के अंतिम घंटे में हुई लिवाली से घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 22 अंक की बढ़त के साथ 19,245.70 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 8.65 अंक ऊंपर 5,822.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 15 शेयर बढ़त में रहे, जबकि बाकी के 15 नुकसान के साथ बंद हुए। टेलीकॉम सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा 74 फीसदी से बढ़ा कर शत-प्रतिशत करने की सरकार की योजना की खबर से टेलीकॉम सेक्टर के शेयरों में तेजी रही।
विज्ञापन


रिलायंस कम्यूनिकेशन व आईडिया सेल्यूलर के शेयरों ने 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर छुआ। भारती एयरटेल में भी 2.83 फीसदी की तेजी रही। बढ़त वाले अन्य शेयरों में हिंडाल्को 2.66 फीसदी, स्टरलाइट 2.65, जिंदल स्टील 2.52, टाटा स्टील 2.05, एचडीएफसी बैंक 1.14, एचडीएफसी 1.06, रिलायंस 0.91 फीसदी के साथ शामिल रहे।

गिरावट वाले शेयरों में टाटा मोटर्स 1.80 फीसदी, डा. रेड्डीज 1.55, एनटीपीसी 1.39, टीसीएस 1.33, हीरो मोटोकॉर्प 1.26, कोल इंडिया 1.12, सनफार्मा 1.02 व टाटा पावर 0.78 फीसदी नुकसान के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें