फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुकरबर्ग ने दान में दिए 50 करोड़ डॉलर के शेयर

Wed, 19 Dec 2012 10:01 PM IST
सेन फ्रांसिस्को/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने सिलिकॉन वैली चैरिटी को स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए करीब 50 करोड़ डॉलर के शेयर दान में दे दिए। 28 वर्षीय जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक के 1.8 करोड़ शेयर दान करने की घोषणा की, जिसका मूल्य मंगलवार के बाजार भाव के हिसाब से करीब 49.88 करोड़ डॉलर के बराबर है।
विज्ञापन


सिलिकॉन वैली कम्यूनिटी फाउंडेशन एक गैर मुनाफा संस्था है, जो लोगों के दान और चंदे से संचालित होता है।
जुकरबर्ग की ओर से दान की गई यह सबसे बड़ी राशि है। उन्होंने इस साल अपनी कंपनी फेसबुक के आईपीओ के पहले 2010 में न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और पब्लिक स्कूलों के लिए 10 करोड़ डॉलर की राशि दान दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें