फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसिंग पर महंगे कर्ज की मार

Thu, 07 Feb 2013 11:26 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाउसिंग सेक्टर में उम्मीद के मुताबिक तेजी नहीं आ रही है। ऐसे में मांग की तुलना में आपूर्ति की कमी, महंगे कर्ज, इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर न होने से हो रहा है, जिसकी सबसे ज्यादा मार कम आय वाले वर्ग पर पड़ रही है। बृहस्पतिवार को नेशनल हाउसिंग बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट ‘ट्रेंड एंड प्रोग्रेस ऑफ हाउसिंग इन इंडिया 2012’ के अनुसार शहर में कम आय वाले वर्ग के लिए घरों की 95 फीसदी कमी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2012 तक बैंकों द्वारा दिए गए कुल हाउसिंग लोन में से पांच लाख रुपये से कम के कर्ज केवल 17 फीसदी हैं। वहीं 25 लाख रुपये से ज्यादा के होम लोन 23 फीसदी हैं। इसी तरह, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों द्वारा पांच लाख रुपये से कम का होम लोन केवल 3.30 फीसदी ही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें