महंगाई से जूझ रहे आम लोगों पर अब 'बिजली' गिरने वाली है। गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र में बिजली महंगी होने जा रही है।
सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन (सीईआरसी) ने टाटा पावर को कोयले की बढ़ती कीमतों के हिसाब से बिजली की दरें बढ़ाने की इजाजत दे दी है।
सीईआरसी के इस फैसले से शेयर बाजार में टाटा पावर के शेयरों में 6 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
टाटा पावर ने सीईआरसी से गुजारिश की थी कि इंडोनेशिया में कोयले की कीमतों में इजाफा हुआ है। कोयले के दाम बढ़ने से कंपनी पर 1873 करोड़ रुपये का बोझ पड़ गया था। ऐसे में वह कीमत बढ़ाने को मजबूर है।
कंपनी को अपने मुद्रा प्लांट के लिए इंडोनेशिया से ही कोयले का आयात करना पड़ता है। मुद्रा प्लांट से ही इन राज्यों में बिजली की आपूर्ति की जाती है।