फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर अरबपति के पास हैं चार-चार आलीशान बंगले

Mon, 11 Nov 2013 11:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं लोगों के पास रहने को एक छत तक नहीं है तो कहीं एक नहीं चार-चार आलीशान बंगले हैं। दुनिया भर के अरबपतियों के पास औसतन करीब चार मकान है।
विज्ञापन


अरबपतियों के पास जो औसतन चार मकान हैं उनकी कीमत 120 करोड़ रुपए है।

वहीं दुनिया भर के अरबपतियों के शौक भी कुछ अलग ही निराले हैं। दुनिया भर के अरबपतियों को अपने पास नौका रखने का शौक उनमें आम बात है। इसके बाद निजी जेट और कला की वस्तुएं रखने का शौक भी लगभग सभी धनाढ्यों में है।

वेल्थ-एक्स एंड यूबी बिल्येनर के सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। सर्वेक्षण के मुताबिक वैश्विक स्तर पर 87 प्रतिशत अरबपति पुरुष हैं और उनकी औसत संपत्ति 180 अरब रुपए है।
विज्ञापन


वहीं महिला अरबपतियों के पास औसत संपत्ति धनाढ्य पुरुषों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है, जो औसतन 200 अरब के आस-पास है। हर अरबपति के बच्चों की संख्या औसतन दो है। कुल अरबपतियों में से 15 प्रतिशत के बच्चों की संख्या चार या अधिक है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार अरबपतियों की संपत्ति का सर्वेक्षण करने से पता चलता है कि औसतन 42 प्रतिशत नेटवर्थ निजी होल्डिंग के रूप में, 35 प्रतिशत निजी साझा शेयर, 18 प्रतिशत नकद तथा अन्य रूप में, तीन प्रतिशत रीयल एस्टेट तथा दो प्रतिशत लक्जरी संपत्ति के रूप में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें