फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर तक 350 टोल प्लाजा पर ईटीसी होगा लागू

Sat, 01 Nov 2014 08:45 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो-एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में नेशनल हाईवे पर मौजूद 350 टोल प्लाजा पर इस साल 31 दिसंबर तक इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण (ईटीसी) प्रणाली को स्थापित किया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे 34,000 करोड़ रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन


गडकरी ने दिल्ली-मुंबई हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण (ईटीसी) प्रणाली का उद्घाटन करते हुए कहा कि दिसंबर तक देश भर के सभी नेशनल हाईवे पर 350 इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली लागू करने की योजना है। इस कदम से टोल प्लाजा पर देरी से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी और 27,000 करोड़ रुपये की बचत होगी। साथ ही 7,000 करोड़ रुपये का ईंधन भी बचेगा। उन्होंने कहा कि ईटीसी लागू होने से सिर्फ दिल्ली-मुंबई हाईवे पर ही सालाना 1200 करोड रुपये की लागत र्के इंधन को बचाया जा सकेगा।

गडकरी ने बताया कि दिल्ली-मुंबई हाईवे पर 18 टोल प्लाजा हैं और वाहनों को हर प्लाजा पर टोल अदा करने में 10 मिनट का समय लगता हैं। इससे पूरे सफर के दौरान करीब तीन घंटों का नुकसान होता है।
विज्ञापन


हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई हाईवे के 55 टोल प्लाजा पर ईटीसी प्रणाली लगा दी गई है। और इन्हें केंद्रीय प्रणाली से जोड़ने का काम भी तकरीबन पूरा हो चुका है। देश भर में ईटीसी प्रणाली लागू करने, टोल जमा करने और इसकी देखरेख के लिए एक नई कंपनी इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें