कर्मचारी भविष्य निधि योजना संगठन (ईपीएफओ) के सभी अंशधारकों को अक्टूबर से न्यूनतम एक हजार रुपये पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
सरकार ने इससे जुड़ी बहुप्रतीक्षित अधिसूचना बृहस्पतिवार को जारी कर दी। कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईपीएफ के लिए अधिकतम वेतन सीमा भी बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी गई है।
ये फैसले एक सितंबर से लागू होंगे। न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये करने से तत्काल 28 लाख पेंशन भोगियों को फायदा होगा। इसके साथ ही ईपीएएफओ का अंशधारक बनने की पात्रता के लिए वेतन सीमा को 6500 रुपये मासिक से बढ़ाकर 15000 रुपये करने से संगठित क्षेत्र के 50 लाख और कर्मचारी इस योजना के दायरे में आ जाएंगे।