फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक संकेतों से सेंसेक्स 321 अंक उछला

Tue, 21 Oct 2014 08:53 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को बड़ी सफलता से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को तगड़ी छलांग लगाई।
विज्ञापन


हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 321.32 अंक उछल कर 26,429.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 99.70 अंक की बढ़त के साथ 7,879.40 अंक पर बंद हुआ।

डीजल की कीमत को बाजार के हवाले करने और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के सरकार के शनिवार के फैसले ने भी बाजार की धारणा पर काफी सकारात्मक असर डाला। इस सबके बीच सोमवार को बाजार में कारोबार की शुरुआत उत्साहजनक माहौल में हुई।
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में ही बीएसई का सेंसेक्स 392.51 अंक उछल कर 26,501.04 अंक की ऊंचाई पर चला गया और एनएसई का निफ्टी भी 103.70 अंक की तेजी के साथ 7,800 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 7,883.40 अंक तक गया। सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनियों बीपीसीएल, एचपीसीएल, इंडियन ऑयल, ओएनजीसी और गेल इंडिया के शेयरों में तगड़ा उछाल देखने को मिला।

बाजार में तगड़ी लिवाली के चलते सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयर मुनाफे के साथ हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति और बजाज ऑटो शामिल रहे।

दूसरी ओर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में इनफोसिस, टीसीएस, विप्रो और आईटीसी शुमार रहे। विभिन्न सेक्टरों का प्रदर्शन देखें, तो सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो, तेल-गैस, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, मेटल और हेल्थ केयर वर्ग में देखने को मिली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें