वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त मंत्रिसमूह (इगोम) की बैठक मंगलवार को एनटीपीसी के विनिवेश ऑफर का समय और कीमत पर फैसला करने के लिए हो सकती है। सरकार एनटीपीसी में अपनी 9.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। इससे करीब 12,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
एक अधिकारी के मुताबिक एनटीपीसी विनिवेश पर मंगलवार को इगोम की बैठक हो सकती है। सरकार की योजना ऑफर ऑफ सेल (ओएफएस) रूट के जरिए इस सप्ताह के आखिर में हिस्सेदारी बेचने की है। विनिवेश विभाग ने पिछले सप्ताह नीलामी के जरिए ऑयल इंडिया में 10 फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश कर दिया।