फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सर्वे पेश, सब्सिडी हो सकती है कम

Fri, 27 Feb 2015 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया जा चुका है, जिसके चलते शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि आर्थिक सर्वे बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है, जिसमें पिछले 12 महीनों में देश की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया जाता है। साथ ही, आने वाले समय में आर्थिक स्थिति कैसी रह सकती है, इसके बारे में भी बताया जाता है। आइए जानते हैं क्या हैं आर्थिक सर्वे के खास बिंदु-
विज्ञापन


=> अप्रैल से दिसंबर के बीच महंगाई घटी।
=> आने वाले समय में 8 फीसदी विकास दर का अनुमान। 10 फीसदी के ऊपर भी पहुंच सकती है विकास दर।
=> राजस्व बढ़ाने की बड़ी प्राथमिकताओं में सब्सिडी की नई सिरे से होगी समीक्षा।
=> सब्सिडी का फायदा उच्च वर्ग को ज्यादा मिलने के कारण स्थिति में नहीं हुआ सुधार, कम की जा सकती है सब्सिडी।
=> 2014-15 में विकास घरेलू मांग के कारण कृषि विकास का लक्ष्य 4 फीसदी कम रह सकता है।
=> 2015 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.4 फीसदी रहने का अनुमान है।
=> 2015 में वित्तीय घाटे के लिए निर्धारित किया गया 4.1 फीसदी का लक्ष्य प्राप्त करने की उम्मीद जताई।
=> 2016 में महंगाई दर 5-5.5 फीसदी रहने का अनुमान।
=> 2016 तक करंट अकाउंट घाटा कम होकर आ सकता है 1 फीसदी के स्तर तक, जबकि 2015 में इसके 1.3 रहने का अनुमान।
=> फलों-सब्जियों को एपीएमसी एक्ट से बाहर करने की मांग।
=> बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में हो सकते हैं बड़े रिफॉर्म।
=> 2015 में खाद्य सब्सिडी 1.08 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान।
=> सब्सिडी पहुंचाने के लिए मोबाइल और पोस्ट ऑफिस नेटवर्क का इस्तेमाल हो सकता है।
=> पोस्ट ऑफिस को आधार कार्ड से मिलने वाले बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम से जोड़ा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें