वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बीमा कंपनियों से कहा है कि वह मिस सेलिंग (गलत तरीके) के जरिए उत्पाद न बेंचे। साथ ही बहुत जटिल बीमा उत्पाद भी ग्राहकों के लिए न लाएं। वित्त मंत्री के अनुसार इन वजहों के कारण ही बीमा सेक्टर में उम्मीद के मुताबिक ग्रोथ नहीं मिल पाई है। उनके अनुसार यह गतिविधियां सेक्टर की कम ग्रोथ की प्रमुख वजहें हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि कंपनियां इस दिशा में कदम उठाएं।
चिदंबरम ने यह बातें सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के एक कार्यक्रम में कहीं है। पंजाब नेशनल बैंक ने अमेरिकी जीवन बीमा कंपनी मेटलाइफ के साथ समझौता किया है। इसके तहत बैंक ने संयुक्त उपक्रम में 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।