तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की पार्टी द्रमुक की यूपीए सरकार से समर्थन वापसी का असर शेयर बाजारों में भी देखने को मिला।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 285.10 अंकों की गिरावट के साथ 19,008.10 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 89.30 अंक गिरकर 5,745.95 पर बंद हुआ।
सरकार को कोई खतरा नहीं: चिदंबरम
हालांकि बाद में वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा सरकार को कोई खतरा नहीं होने के बयान से बाजार में सुधार देखा गया। चिदंबरम ने कहा कि संसद में श्रीलंकाई तमिलों के बारे में प्रस्ताव लाने के डीएमके की मांग पर विचार कर रही है। संसद में लाया जाने वाला प्रस्ताव कैसा होगा, इस बारे में राजनीतिक दलों से बातचीत की जा रही है।
दोपहर 3.14 बजे बाजार
दोपहर 3.14 बजे बीएसई सेंसेक्स 270.85 अंक लुढ़ककर 19022.85 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 85.15 अंक नीचे 5750.10 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
दोपहर 12.40 बजे बाजार
दोपहर 12.40 बजे बीएसई सेंसेक्स 204.60 अंक लुढ़ककर 19088.60 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 67.45 अंक नीचे 5767.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।