भारत में बढ़ते ई कॉमर्स कारोबार के बीच रीयल्टी कंपनी डीएलएफ ने अपने अपार्टमेंट ऑनलाइन बेचने के लिए स्नैपडील के साथ करार किया है।
डीएलएफ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आने वाले संभावित ग्राहकों को 1 फीसदी छूट की पेशकश भी कर रही है। डीएलएफ स्नैपडील पर देश भर में चल रहे 8 हाउसिंग प्रोजेक्ट में लगभग 50 फ्लैट की पेशकश करेगी। इन फ्लैटों की कीमत 34 लाख रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच होगी।
ग्राहक स्नैपडील पर मात्र 30,000 रुपये बुकिंग एमाउंट के साथ फ्लैट खरीद सकेंगे। डीएलएफ की यह पेशकश इस सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है।