फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश सब्सिडी ट्रांसफर समय से लागू होना मुश्किल

Tue, 11 Dec 2012 11:10 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलेंडर की सब्सिडी की रकम सीधे लाभुकों के खातों में डालने की सरकार की योजना की राह आसान नहीं दिख रही। पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव जीसी चतुर्वेदी ने इसके संकेत देते हुए कहा कि आधार कार्ड बहुत कम लोगों के पास होने के चलते इस योजना को लागू कर पाना इतना आसान नहीं होगा। सरकार ने पहले चरण में 1 जनवरी से इसे लागू करने के लिए देश में 51 जिलों का चुनाव किया है, पर तेल सचिव के इस बयान के बाद फिलहाल इसका समय पर लागू हो पाना संभव नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की एक बहुत अच्छी योजना है और इससे रसोई गैस की बिक्री में वर्तमान में चल रही तमाम तरह की गड़बड़ियों पर लगाम लग जाएगी। योजना के तहत उपभोक्ता को गैस सिलेंडर 931 रुपये के बाजार मूल्य पर खरीदना होगा, जबकि इसपर सरकार की ओर से दी जाने वाली 520.50 रुपये की सब्सिडी की रकम उनके बैंक खाते में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें