फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा शहर, जहां डीजल से सस्ता है पेट्रोल

Mon, 13 May 2013 02:11 AM IST
पणजी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है, जहां डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा है। हालांकि ये शुक्रवार को डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद हुआ है।
विज्ञापन


ये शहर है गोवा। गोवा में पेट्रोल डीजल से सस्ता हो गया है। पेट्रोल की मौजूदा कीमत 52.10 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 90 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 52.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

गोवा में मनोहर पर्रिकर सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट शुल्क में 0.1 प्रतिशत कमी कर दी है जिसके बाद से राज्य में पेट्रोल की कीमत देशभर में सबसे कम है।
विज्ञापन


ऑल गोवा पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परेश जोशी ने कहा कि पेट्रोल की कीमत कम होने से उपभोक्ताओं को फायदा होगा। जनवरी के बाद से यह चौथी बार है जब डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

इससे पहले मार्च में डीजल 45 पैसे महंगा किया गया था। जब से डीजल को सरकारी नियंत्रण से आंशिक रूप से मुक्त किया गया है तब से डीजल के दाम में हर महीने 45 से 50 पैसे की बढ़ोतरी की जा रही थी लेकिन अबकी बार एक रुपये की बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें